Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका हेतु व Vasal एजुकेशन के चेयरमैन को Educational Visionary of the Year अवार्ड से किया गया सम्मानित पढ़ें पूरी खबर

शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका हेतु व Vasal एजुकेशन के चेयरमैन को Educational Visionary of the Year अवार्ड से किया गया सम्मानित

पढ़ें पूरी खबर 

 

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और अतुलनीय योगदान के लिए वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल जी को ‘एशिया- वन’ मैगजीन के द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में ‘एजुकेशनल विजनेरी ऑफ द इयर -2025’ के अवार्ड से नवाजा गया। दुबई में आयोजित एक भव्य समारोह में ये दोनों अवार्ड माननीय चेयरमैन संजीव वासल जी को संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के राजदूत महामहिम मोहम्मद हुसैन शरीफ द्वारा प्रदान किये गये। यह सम्मान उन्हें उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण तथा विद्यार्थियों के उकृष्ट भविष्य निर्माण हेतु निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वासल एजुकेशन को शिक्षा जगत में अहम भूमिका निभाने के लिए ‘कममिटमेंट टू एक्सीलेंस इन एजुकेशन -2025’ के अवार्ड सम्मानित किया गया है।

चेयरमैन संजीव वासल जी पिछले दो दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में वासल एजुकेशन ने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास और नवाचारपूर्ण कक्षा पद्धतियों को नई पहचान दिलाई है। जालंधर, लुधियाना, दसुआ और होशियारपुर में संचालित स्कूल – कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, जैम्स कैबिज इंटरनैशनल स्कूल, आइवी वर्ल्ड स्कूल और आइवी वर्ल्ड प्ले स्कूल्स लगातार अपनी उपलब्धियों के लिए चर्चा में रहते हैं।

इस अवसर पर वासल ने कहा की यह सम्मान वासल एजुकेशन परिवार की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का परिणाम है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वासल एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी। सम्मान प्राप्त करने के बाद वासल जी ने कहा कि “हमारा उददेश्य शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों और व्यावहारिक दक्षताओं में सशक्त बनाना है तथा वासल एजुकेशन अधीनस्थ संचालित शिक्षा संस्थानों में यह उपलब्धि आगे चलकर डिजिटल शिक्षा के विस्तार, प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रवृति योजनाओं व शिक्षकों के विकास की योजनाओं को और मजबूती देगी।

वासल एजुकेशन के सी.ई.ओ. राघव वासल जी कहा कि चेयरमैन संजीव वासल जी की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चेयरमैन संजीव कुमार वासल के मार्गदर्शन में संस्था आने वाले समय में और ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। इस मौके पर वासल एजुकेशन के प्रधान के के वासल जी, वाइस प्रेजीडेंट मैडम इना वासल, डायरेक्टर मैडम अदिति वासल जी इस सम्मान के लिए समस्त वासल एजुकेशन समूह को बधाइयाँ दी तथा इन पुरस्कारों को संस्था के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वासल एजुकेशन द्वारा संचालित सभी संस्थान के प्रधानाचार्यों व शिक्षको व छात्रों ने खुशी जाहिर की और बताया कि वासल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत है जिनसे असंख्य लोगों को प्रेरणा मिलती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263870

Share this Post