Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब वासियों को रेलवे से मिली डबल साैगात नई रेल लाइन और फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान पढ़ें पूरी खबर

पंजाब वासियों को रेलवे से मिली डबल साैगात

नई रेल लाइन और फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान

पढ़ें पूरी खबर       


केंद्र सरकार ने पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने राजपुर-मोहाली रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। भारतीय रेलवे की ओर से पंजाब को यह बड़ा तोहफा दिया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा की है।

लंबे समय से प्रतीक्षित मोहाली-राजपुरा रेल लिंक को मंजूरी मिल गई है। यह घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। बता दे कि यह मांग पिछले 50 वर्षों से लंबित थी। यह लिंक चंडीगढ़ को मालवा क्षेत्र - राजपुरा, पटियाला, संगरूर आदि से जोड़ेगा। 

केंद्रीय मंत्री ने फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा की, जिसे इसी सप्ताह हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। फिरोजपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पूरे मालवा क्षेत्र को दिल्ली से भी जोड़ेगी। यह फिरोजपुर से बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला और नई दिल्ली तक चलेगी।

फिरोजपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी। यह नई रेलवे लाइन बठिंडा, धुरी, पटियाला और अंबाला से होकर गुज़रेगी, जो मालवा के एक बड़े हिस्से को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी।

इस बीच, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया है कि भारतीय रेलवे ने आज पंजाब को दो बड़ी सौगातें दी हैं। राजपुरा से मोहाली तक नई रेल लाइन दशकों पुरानी मांग थी जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इससे पूरे मालवा क्षेत्र से चंडीगढ़ तक रेल संपर्क और बेहतर होगा। दूसरा, फिरोजपुर से दिल्ली के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की गई है। मैं इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी विशेष रूप से धन्यवाद करता हूँ।


94

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147367