Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सावधान! अगर आप भी ऑनलाइन ब्लड सैंपल मंगाते हैं तो पढ़ें ये खबर! वरना पछताएंगे

जालंधर के शिव नगर ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए घर पर ब्लड सैंपल लेने के लिए बुलाए गए युवक ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लड सैंपल लेने के बहाने घर पहुंचे युवक ने बाथरूम में नहा रही महिला की गुप्त रूप से वीडियो बनाने की कोशिश की। लेकिन महिला के शोर मचाने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

महिला ने शोर मचाकर खोला राज
परिवार के सदस्य आशीष ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ब्लड सैंपल लेने के लिए युवक को घर बुलाया गया था। इस दौरान उसने बाथरूम जाने की बात कही और दूसरे बाथरूम में जाकर वहां कपड़े पहन रही महिला की अश्लील वीडियो बनानी शुरू कर दी। महिला ने जैसे ही उसे देखा, शोर मचा दिया।

मोबाइल से मिलीं अश्लील वीडियो
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को बाहर निकालकर पकड़ा और उसके मोबाइल की तलाशी ली। इस दौरान कई अश्लील वीडियो बरामद हुईं। आरोपी की पहचान गुरशरण, निवासी मिठ्ठापुर के रूप में हुई है। उसने मौके पर ही गलती मानते हुए कबूल किया कि उसने वीडियो बनाई थी। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहा।

जमकर हुई पिटाई, पुलिस को सौंपा गया
गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और थाना-8 पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के फोन से अश्लील वीडियो का एक ग्रुप भी ऑपरेट किया जा रहा था। घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया और लोगों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post