Wed, 05 Aug 2026
Post Details

बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल में पहुंचे डेरा ब्यास के प्रमुख  पढ़ें पूरी खबर 

बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल में पहुंचे डेरा ब्यास के प्रमुख 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे।

आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं। डेरा ब्यास प्रमुख द्वारा आज निकटवर्ती गांव बौड़ां में नए ब्यास डेरे का उद्घाटन करने का कार्यक्रम भी है।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहले नाभा पटियाला रोड पर स्थित डेरा ब्यास पहुंचे। उसके बाद वह बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे और उन्होंने इस दौरान करीब आधा घंटा मजीठिया से मुलाकात की।

इसके बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मीडिया से कोई बात किए बगैर नाभा के महाराजा हीरा सिंह के महल, हीरा महल रवाना हो गए। हीरा महल में इन दिनों महाराजा हीरा सिंह की पड़पौत्र पुत्रवधू प्रीति सिंह रह रही हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191979