Wed, 17 Jun 2026

युद्ध नशे विरोध मुहिम के तहत जालंधर के वेस्ट हलके में पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन पढ़ें पूरी खबर 

युद्ध नशे विरोध मुहिम के तहत जालंधर के वेस्ट हलके में पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर आज वेस्ट हलके में 2 थानों की पुलिस ने मिलकर दबिश दी। इस दौरान डीएसपी सरबजीत सिंह की मौजूदगी में थाना भार्गव के एसएचओ मोहन और थाना 5 के एसएचओ साहिल चौधरी मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि आज भार्गव कैंप और थाना 5 के इलाके में कॉसो ऑपरेशन के तहत इलाके में नशे के खिलाफ शकी व्यक्तियों की तालाशी ली जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान इसी तरह से जारी रहेगा ताकि ड्रग तस्करों और शरारती अनंसरों पर शिकंजा कसा जा सके।

पुलिस ने कई घरों की तालाशी ली। भारी पुलिस फोर्स को देख इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने लंबे समय से खड़े वाहनों की भी तालाशी ली। इस दौरान लोगों से ड्रग तस्करों के बारे में सूचना देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अगर इलाके में कोई नशा बेचता या खरीदता किसी को दिखाई देता है तो वह पुलिस को सूचित करें, उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसी के साथ उक्त तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं चोरी और लूटपाट के मामलों को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहाकि शकी व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


1040

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167472