Fri, 19 Jun 2026

जालंधर में जोरदार हुआ धमाका, लोगों में फैली दहशत पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में जोरदार हुआ धमाका, लोगों में फैली दहशत

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहर के ढन मोहल्ला के पास डेऱियां मोहल्ले में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था की आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जब लोगों ने बाहर आकर देखा तो आग की लपटे देख लोग हैरान हो गए। इस दौरान दशमेश प्रिंटिंग प्रेस का मालिक‌ सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

धमाका इतना ज़बरदस्त था कि प्रेस मालिक एल्युमिनियम के दरवाजे से बाहर जा गिरा। घायल मालिक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। धमाका किस कारण हुआ इसका अभी तक पता नहीं चला घटना की सुचना मिलते ही दमकल विभाग के कमियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही आप पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल भी मौके पर पहुंच गए और घायल हुए व्यक्ति के हालात का जायज़ा लिया। यह भी जानकारी मिली है कि प्रेस मालिक ने हाल ही में नई प्रिंटिंग मशीन लगाई थी, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।


1000

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167845