Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर का गौरव : छिंदरपाल ने KBC में कमाए 50 लाख, अमिताभ भी हुए दंग


कौन बनेगा करोड़पति में जालंधर के हुसैनपुर गांव के रहने वाले छिंदरपाल ने 50 लाख रुपए जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया। छिंदरपाल ने अपने आत्मविश्वास और ज्ञान के बदौलत हॉट सीट तक का सफर किया। छिंदरपाल के ज्ञान से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए।

छिंदरपाल ने शो में एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते गए और 50 लाख रुपए तक पहुंचे। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए लाइफ लाइन का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं किया। उनकी इस प्रतिभा को देख शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी छिंदरपाल की तारीफ किए बिना रह नहीं पाए।

अमिताभ बच्चन उनकी सोच और आत्मविश्वास से इतने प्रभावित हुए कि शो के दौरान उन्होंने कहा- आपकी जो सोच है, वह हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।

कौन बनेगा करोड़पति के टीजर में दिखाया गया कि छिंदरपाल साढ़े 7 लाख रुपए से शुरुआत की। इसके बाद सही जवाब देते-देते वह 25 लाख रुपए तक पहुंच गए। हालांकि 25 लाख रुपए के सवाल पर उन्हें 2 लाइफ लाइन का सहारा लेना पड़ा। जिसके बाद वह 50 लाख रुपए के सवाल पर पहुंचे।

50 लाख रुपए के सवाल पर छिंदरपाल ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बिना लाइफ लाइन का इस्तेमाल किए हुए 50 लाख रुपए का सही जवाब दे दिया। उनके जवाब के बाद पूरे शो में तालियां बजनी लगी। अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256887

Share this Post