Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
एशिया कप के बीच मातम, मैच खत्म होते ही खिलाड़ी को मिली पिता के निधन की खबर
पढ़ें पूरी खबर
श्रीलंका के खिलाड़ी दुनिथ विल्लालागे के पिता का सुरंगा विल्लालागे का 18 सितंबर को निधन हो गया है। पिता के निधन की खबर दुनिथ को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मिली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टूर्नामेंट में आने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
22 साल के विल्लालागे को मैच खत्म होने के बाद जैसे ही इस बारे में पता चला तो वह तुंरत अपने घर के लिए रवाना हो गए। विल्लालागे अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी20 करियर का सिर्फ 5वां मैच ही खेल रहे थे।
श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच में अफगानी पारी के आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने विल्लालागे की बॉल पर 5 छक्के लगाए। इनमें शुरुआती 3 बॉल पर लगातार 3 छक्के शामिल रहे। एक नो बॉल के बाद दो छक्के और लगे। मोहम्मद नबी ने 22 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।




Comments
No comments yet.