Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वासियों के लिए राहत भरी खबर  भाजपा के वार्ड नंबर 18 से पार्षद कंवर सरताज सिंह की मेहनत लाई रंग   जल्द खुलने जा रहा है अर्बन एस्टेट फेस-2 का C-7 रेलवे फाटक   पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर वासियों के लिए राहत भरी खबर 

भाजपा के वार्ड नंबर 18 से पार्षद कंवर सरताज सिंह की मेहनत लाई रंग  

जल्द खुलने जा रहा है अर्बन एस्टेट फेस-2 का C-7 रेलवे फाटक  

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : भाजपा के वरिष्ठ नेता व वार्ड नंबर 18 से पार्षद कंवर सरताज सिंह की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने ने कुछ दिन पहले रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मांग पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि जालंधर वासियों को अर्बन स्टेट फेस-2 फाटक C-7 बंद होने के कारण बहुत मुश्किलें आ रही थी। जिसके बाद इलाके के लोगों ने पार्षद कंवर सरताज सिंह से मिलकर मांग की थी कि बंद फाटक को जल्द से जल्द खुलवाया जाए। जिसके बाद पार्षद कंवर सरताज सिंह और इलाका निवासी भाजपा के पूर्व सांसद सुशील रिंकू से मिले और अपनी समस्या के बारे में बताया फिर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने जालंधर के अर्बन एस्टेट फेस-2 रेलवे फाटक नंबर C-7 को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। 

इस फाटक के खुलने से कई लोगों को राहत मिलेगी। इस फाटक को खुलवाने के लिए पार्षद सरताज सिंह और सुशील कुमार रिंकू पिछले कई दिनों से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल अधिकारियों से राफ्ता कायम किए हुए थे।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने इस फाटक को खुलवाने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश के बाद रेल मंत्रालय ने रेलवे फाटक खोलने के लिए फिरोजपुर मंडल के डीआरएम को चिट्ठी भेजी है। डीआरएम ने रेलवे फाटक को खुलवाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी। जिससे जल्द ही यह रेलवे फाटक खुल जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218851

Share this Post