Wed, 05 Aug 2026
Post Details

पूर्व सांसद केपी के घर पर पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा  नम आंखों से परिवार के साथ किया दु:ख सांझा पढ़ें पूरी खबर 

पूर्व सांसद केपी के घर पर पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा 

नम आंखों से परिवार के साथ किया दु:ख सांझा

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : आम आदमी पार्टी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा सोमवार पूर्व सांसद एंव पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे रिची के.पी. के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके जालंधर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि जवान बेटे का निधन परिवार के लिए एक अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इसके साथ ही केपी परिवार के साथ दुःख सांझा करने के लिए पवन कुमार टीनू कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191989