Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सिरोपा भेंट करने पर भारी विवाद, सेवादार सस्पेंड, डिप्टी मैनेजर का किया गया तबादला पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सिरोपा भेंट करने पर भारी विवाद, सेवादार सस्पेंड, डिप्टी मैनेजर का किया गया तबादला

 पढ़ें पूरी खबर 


अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुद्वारा साहिब में सिरोपा भेंट किए जाने के विवाद पर सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा जी रामदास के कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए अधिकारियों में ग्रंथी कुलविंदर सिंह, एक कथा वाचक और एक सेवादार शामिल हैं। वहीं मैनेजर प्रगट सिंह को चेतावनी देकर उनके पद से हटा दिया गया है।गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में अमृतसर और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान वे गुरुद्वारे भी पहुंचे, जहां उन्हें मत्था टेकते समय सिरोपा भेंट किया गया।

SGPC ने कहा कि संबंधित स्टाफ राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रबंधों को सही तरीके से संभालने में नाकाम रहा। संस्था ने जोर देकर कहा कि सिख धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उच्च-प्रोफ़ाइल दौरों के दौरान प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

इससे पहले SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आलोचनाओं के बीच इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। कई SGPC सदस्यों ने राहुल गांधी को सिरोपा भेंट करने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी।

वहीं दूसरी तरफ SGPC की महिला सदस्य किरनजोत कौर ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर लिखा री बात बहुत से लोगों को अच्छी नहीं लगेगी लेकिन मैं कहना चाहती हूं। यदि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब पर हमला किया था तो कौम ने उसे बख्शा नहीं। हिसाब बराबर। उस के पोते का क्या दोष जो खुद उस समय बच्चा था। उन्होंने कभी सिखों के खिलाफ कोई बात नहीं कही। इसलिए दादी के गुनाहों के लिए उसे जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post