Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब यूथ कांग्रेस ने शुरू किया बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की जाँच अभियान

 

पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव एवं अमृतसर ईस्ट के कोऑर्डिनेटर अंगद दत्ता ने अपने क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी, जालंधर कैंट में वोटर लिस्ट की जाँच की।

जालंधर, 16 सितम्बर (सोनू) राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरु, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु छीब और राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉ. स्मृति रंजन लेनका के दिशा-निर्देश पर पंजाब यूथ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की जाँच अभियान की शुरुआत की है।

पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव एवं अमृतसर ईस्ट के कोऑर्डिनेटर अंगद दत्ता ने अपने क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी, जालंधर कैंट में वोटर लिस्ट की जाँच की। इस दौरान उन्होंने एक गंभीर गड़बड़ी पकड़ी — वोटर लिस्ट में एक एंट्री मकान नंबर 0 के नाम से दर्ज थी।

“डिफेंस कॉलोनी एक व्यवस्थित कॉलोनी है, यहाँ ऐसा कोई मकान नंबर 0 मौजूद ही नहीं है। मैंने पड़ोसियों से भी जानकारी ली, सभी ने साफ कहा कि ऐसा कोई घर नहीं है। यह वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़ने का साफ सबूत है। इस तरह की हेराफेरी हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है,” अंगद दत्ता ने कहा।

उन्होंने सभी यूथ कांग्रेस नेताओं और पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की वोटर लिस्ट को ध्यानपूर्वक जाँचें। किसी भी फर्जी या संदिग्ध एंट्री को तुरंत votechoriroko.in वेबसाइट पर दर्ज करें — यह प्लेटफॉर्म राहुल गांधी जी द्वारा शुरू किया गया है ताकि हर असली वोटर का अधिकार सुरक्षित रहे।

पंजाब यूथ कांग्रेस आने वाले समय में जागरूकता अभियान, सिग्नेचर कैंपेन और विरोध प्रदर्शन भी करेगी ताकि चुनावी धांधली को उजागर किया जा सके।


“हम सबको मिलकर वोट चोरी को रोकना है और लोकतंत्र की रक्षा करनी है। यह हर नागरिक का अधिकार और हमारी जिम्मेदारी है,” दत्ता ने कहा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218891

Share this Post