Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नगर निगम की एड-हॉक कमेटी की विशेष बैठक  में गैस पाइपलाइन एवं मोबाइल टावर नेटवर्क से संबंधित कई चर्चा 

नगर निगम मेयर विनीत धीर एवं चेयरमैन राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में गैस पाइपलाइन एवं मोबाइल टावर नेटवर्क से संबंधित एड-हॉक कमेटी की विशेष बैठक नगर निगम के एस.ई. और एक्स.ई.एन. अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।

बैठक में कमेटी सदस्य राजीव ढींगरा, जतिन गुलाटी, रमनदीप कौर तथा नेहा (पार्षद पति) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जालंधर आज तिथि सितंबर (सोनू) : एंड हाँक कमेटी की बैठक में शहर के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी और नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में जालंधर शहर में गैस पाइपलाइन अथवा टेलीकॉम से संबंधित कोई भी कार्य केवल नगर निगम के नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही किया जा सकेगा और मेयर द्वारा कंपनियों के लिए काम करने से पहले जमा करवाई गई बैंक गारंटी रकम को काम पूरा होने पर वापस करने से पहले कमेटी द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा का फैसला लिया गया 

कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्य के दौरान जालंधर शहर अथवा नागरिकों को किसी प्रकार की हानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी कंपनी नियमों का उल्लंघन करते हुए कार्य करती पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नगर निगम द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नई नीतियों और आगामी निर्णयों पर चर्चा के लिए कमेटी की अगली बैठक 6 अक्टूबर 2025 को रखी गई है, जिसमें और भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233865

Share this Post