Sun, 21 Jun 2026

इस इलाके में चार साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने पकड़ कर पीटा किया पुलिस के हवाले  पढ़ें पूरी खबर 

इस इलाके में चार साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने पकड़ कर पीटा

किया पुलिस के हवाले 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : सोढल के प्रीत नगर में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करते ले जाता व्यक्ति लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर व्यक्ति की छित्तर परेड की गई। लोगों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। जिसके बाद उसे मौके पर काबू कर लिया गया। इस दौरान लोगों ने व्यक्ति को रस्सियों से बांधकर चप्पलों से छित्तर परेड की।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है और उसे थाने ले गई। मीडिया से बात करते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति बच्ची को किडनैप करके ले जा रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे काबू कर लिया। वहीं लड़की से छेड़छाड़ को लेकर जब जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है। पीड़ित परिवार द्वारा किडनैपिंग की शिकायत दी है।


940

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168465