Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर लोक अदालत में 52 हजार मामले निपटाए पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर लोक अदालत में 52 हजार मामले निपटाए

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर फिल्लौर और नकोदर के न्यायिक परिसरों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सेशन जज-कम-अध्यक्ष जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण जालंधर, निर्भओ सिंह गिल ने की। इस विशेष लोक अदलत में कुल 53,083 मामलों की सुनवाई के लिए सूची बनाई गई थी। इनमें से 52,238 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के माध्यम से कर दिया गया। इनमें सिविल विवाद, विवाह संबंधी मुकदमे, मोटर एक्सीडेंट क्लेम (एमएसीटी), ट्रैफिक चालान, सम्दट्टीता येोग्य आपराधिक मामले और बैंकों, वित्तीय संस्थानों, बीएसएनएल, पीएसपीसीएल तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामले शामिल थे। कुल 130 करोड़ 18 लाख 74 हजार 274 रुपये के मुआवजे जारी किए गए।

जिला एवं सेशन जज निर्भओ सिंह गिल ने कहा कि लोक अदालत लोगों को तुरंत और सस्ता न्याय उपलब्ध कराती है। लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है और इसके खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की जा सकती। फैसले पूरी तरह आपसी सहमति के आधार पर किए जाते हैं, जिससे सामुदायिक सौहार्द और विश्वास बढ़ता है। इसके अलावा, लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में आवेदक को अदालती फीस भी वापस कर दी जाती है।

 

अगली लोक अदालत दिसंबर में : राहुल कुमार

जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम राहुल कुमार ने बताया कि समय-समय पर लोक अदालतें आयोजित की जाती हैं। अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को आयोजित होगी। इस अवसर पर वार एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post