Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा का पहला फर्ज है पंजाब और पंजाबियत को मजबूत करना:- अश्वनी शर्मा

भाजपा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी राहत सामग्री

पंजाब के हर वर्ग के सहयोग के लिए चट्टान की तरह खड़ी है भाजपा:- सुनील जाखड़ 

केंद्र सरकार पंजाबियों के साथ हर कदम पर खड़ी है :- रवनीत सिंह बिट्टू 

 

जालंधर 12 सितंबर (सोनू ) , आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ,कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, के नेतृत्व में पंजाब में बाढ़ की भीषण  स्थिति को देखते हुए, भाजपा ने राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ट्रैकों में भरकर भेजी । इस राहत सामग्री में राशन , पानी की बोतलें, कपड़े, कंबल, तिरपाल, बर्तन, मच्छरदानी, फोल्डिंग बेड,और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्षसुनील जाखड़ ने बताया कि भाजपा का यह कदम पंजाब के लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्थन को दर्शाता है। पार्टी का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करना है और उन्हें इस मुश्किल समय में साथ खड़ा होना है सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब के हर वर्ग के लोगों के लिए सहयोग करने के लिए चट्टान की तरह हमेशा खड़ी है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भाजपा के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें अपने जीवन को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आगे भी पंजाब के लोगों के साथ खड़ी रहेगी और उनकी हर संभव मदद करेगी। 
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पहला फर्ज है कि वह पंजाब और पंजाबियत को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में पंजाब के लोग अपना जीवन सुचारु रूप से चला सके उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाबियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और उनकी हर मुश्किल में और संकट की घड़ी में उनके साथ देगी इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव एवंप्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत सिंह मक्कड़ ,जगबीर बराड़ प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ,पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, पार्षद राजीव धींगरा पार्षद पति अमित सिंह संध्या भगवंत प्रभाकर मनजीत सिंह टीटू अश्विनी भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी,अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया, दर्शन लाल भगत, भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज हनी कंबोज,जिला सचिव अमित भाटिया, हितेश स्याल, गोपाल कृष्ण सोनी, सनी शर्मा ,दविंदर सिंह डिंपी लुभाना, मीनू शर्मा ,अनु शर्मा ,शालू कुमारी ,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विकी, आशीष सहगल , संदीप कुमार,क्षितिज ढल, चंदन रखेजा, मनीष बल, सुनील चोपड़ा,कुणाल शर्मा, राजकुमार चौहान, अजय ठाकुर, जॉर्ज सागर, कुलदीप माणक राहुल जमवाल, शिव दर्शन, अभी, अनुज शारदा, विष्णु जोशी, दिनेश महेंद्रु ,अनिल शर्मा, किशन लाल शर्मा ,डॉक्टर विनीत शर्मा, पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, अजय जोशी, वह अन्य उपस्थित थे ॥

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219245

Share this Post