Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आवास योजना का फंड जारी करने की उठाई मांग पढ़ें पूरी खबर

आवास योजना का फंड जारी करने की उठाई मांग

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) :  बुधवार को प्रशासनिक कांप्लेक्स में समाज सेवकों और जन प्रतिनिधियों में बैठक बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाजसेवकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पास हुए फंड को जारी करने की मांग रखी। प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले महीने से आवेदकों के फंड नगर निगम और कौंसिलों के पास पड़े हैं, जिन्हें अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ये फंड जारी किए जाएं, तो इससे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी।

 

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में नगर निगम अधिकारियों से चचां करेंगे ताकि सभी को फंड जारी किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की जांच तुरंत सुनिश्चित की जाए। बैठक में पटवारियों को भी निर्देश

 

दिया गया कि जिन आवेदकों ने सहायता के लिए आवेदन दिया है. उनको समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261061

Share this Post