Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रधानमंत्री मोदी देश की वज्र भुजा पंजाब के प्रति विशेष सम्मान- : राकेश राठौर

पंजाब के पुनर्वास व राहत कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी

जालंधर, 10 सितंबर (सोनू)  : भाजपा पंजाब के महासचिव व जालंधर के पूर्व महापौर राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान संक्षिप्त भेट की। राठौर ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी देश की वज्र भुजा पंजाब के प्रति विशेष सहानुभूति व सम्मान हैं।  पंजाब के पुनर्वास व राहत कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी। घोषित 1600 करोड़ की राहत के साथ साथ केंद्रीय सर्वेक्षण के बाद मिलेगी केंद्र से समुचित राशि जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने करीब आधे घंटे तक धैर्यपूर्वक एक-एक किसान की समस्याए सुनी। इस दौरान किसानों ने अपने घर टूटने, मजदूरों की मजदूरी, पोल्ट्री और डेयरी फार्म वालों की समस्याओं के साथ-साथ ठेके पर जमीन लेकर खेती करने वालो की समस्याओं को सांझा किया। अवैध माईनिंग, पानी वाले क्षेत्रों में अवैध निर्माण,  नदियों के मिट्टी के बांधों की मरम्मत और डीसिलटिंग न होने के कारण ही बाढ़ ने विकराल रुप लिया।
राठौर ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इस मदद को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके साथ रहेगी। राठौर ने सभी लोगों से अपील की है कि वे बाढग़्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों में यथाशक्ति सहयोग करें, ताकि हरेक बाढ़ पीडि़त यथासंभव सहयोग मिल सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263909

Share this Post