Wed, 05 Aug 2026
Post Details

इस वज़ह से डेरा सत्संग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह जी पहुंचे जालंधर  पढ़ें पूरी खबर 

इस वज़ह से डेरा सत्संग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह जी पहुंचे जालंधर 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) : आज डेरा सत्संग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह जालंधर पहुंचें इस दौरान उन्होंने पहले जालंधर के गांव रहमतपुर स्थित सत्संग घर में संगत को दर्शन दिए। इसके उपरांत वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए शाहकोट की तरफ रवाना हो गए।

डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह सत्संग घर में 10:15 के करीब पहुंचे, जहां पर करीब 20 मिनट रुकने के बाद रवाना हो गए। बाबा गुरिंदर सिंह के सत्संग घर में आने की सूचना मिलते ही गांव में संगत जुटनी शुरू हो गई।

इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ने इस प्रकृति आपदा में मानवता की सेवा के लिए सभी को आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में जरूरतमंदों की सेवा सभी को करनी चाहिए। इसके बाद वह शाहकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की तरफ रवाना हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191997