Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

1600 करोड़ केवल बाढ़ ग्रस्त पंजाब को संभलने के लिए केंद्रीय सर्वेक्षण के बाद मिलेगी केंद्र से और सहायता:-राकेश राठौर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी घोषणा 1600 करोड़ की सहायता से पंजाब को मिलेगी बड़ी राहत:- राकेश राठौर

 

जालंधर 9 सितंबर (सोनू ) ;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और अग्रिम 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा करने पर राकेश राठौर ने कहा कि यह पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। इस सहायता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी आएगी और प्रभावित लोगों को मदद मिलेगी।
राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय पंजाब के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस मदद से पंजाब के लोगों को बाढ़ के कारण हुए नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी।
राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पंजाब के लोग इस मदद को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके साथ रहेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने बताया कि जो यह 1600 करोड रुपए की अग्रिम राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई है यह पंजाब को बाड़ से संभलने के लिए दी गई है अभी केंद्रीय टीमों द्वारा पंजाब के सभी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा और फंड जारी किया जाएगा

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261199

Share this Post