Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"अर्बन इस्टेट फेस 1 और आसपास की कॉलोनियों में रेलवे फाटकों के बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी"

 

 

 G2M Jalandhar 9 सितंबर 2025: जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ तथा एम पी सुशील कुमार रिंकू ने आज अर्बन इस्टेट फेस 1 और आसपास की कॉलोनियों में रेलवे फाटकों के बंद होने से हो रही परेशानी का जायजा लिया। जहां की जो लोगों के लिए अंडर ब्रिज भी बनवाया था जो कि हुई इन बारिशों में 20 20 फूट पानी से भर गया और इसका कोई अलग अल्टरनेटिव रास्ता भी नहीं छोड़ा गया , इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा।

 

समस्या का कारण:

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कांग्रेस के एमएलए परगट सिंह और आप सरकार की हल्का इंचार्ज थियाडा की लापरवाही के कारण उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटकों के बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और लगभग 100 दुकानें भी प्रभावित हुई हैं।

 

सरकार की पहल

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक टीम भेजी है, जो मौके का मुआयना करेगी और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेगी।

 

नेताओं का समर्थन:

इस दौरान काउंसलर कंवर सरताज, अमरजीत गोल्डी, विक्रांत मदान और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा।

 

आशा की किरण:

सरबजीत सिंह मक्कड़ और सुशील रिंकू ने कहा कि वे इस समस्या का समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219053

Share this Post