Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बस स्टैंड पर चलाया कासो आपरेशन, संदिग्धों की जांच पढ़ें पूरी खबर 

बस स्टैंड पर चलाया कासो आपरेशन, संदिग्धों की जांच

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को बस स्टैंड पर कासो आपरेशन चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा की देखरेख में की गई। इस दौरान एसीपी माडल टाउन रूपदीप कौर, थाना प्रभारी अजायब सिंह और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज समेत 40 पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन करके संदिग्ध व्यक्तियों के आपराधिक रिकार्ड की जांच के लिए एप का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरों, बसों, यात्रियों के सामान और वाहन पार्किंग की जांच की। एसीपी कहा कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने और जनता की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया है। लोगों से अपील की कि ऐसे अभियानों में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर जानकारी दें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261062

Share this Post