Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बठिंडा में दिल दहला देने वाला मामला! पिता ने की बेटी-नातिन की हत्या, वजह इतनी shocking कि आप भी रह जाएंगे सन्न!

बठिंडा में सोमवार को बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी और 2 साल की नातिन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हमले के दौरान लड़की के भाई ने भी अपने पिता की मदद की। मृतका की पहचान जसमनदीप कौर और उसकी बेटी एकमनूर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पिता की पहचान राजवीर सिंह नंबरदार के रूप में हुई है। 

गांव के लड़के से ही की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक जसमनदीप कौर ने अपने ही गांव विरक कलां के लड़के से लव मैरिज कर ली थी। जिस कारण जसमनदीप का परिवार उससे बेहद नाराज था। इसी वजह से हर दिन घर में विवाद होता रहता था। सोमवार को जब जसमनदीप अपनी बेटी की दवा लेने के लिए बस स्टैंड निकली थी। 

इस दौरान जसमनदीप के पिता और भाई पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने मौका पाते ही हमला कर दिया। जिस कारण जसमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसकी दो साल की बेटी एकमनूर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता-बेटे दोनों फरार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं आरोपी पिता और भाई के खिलाफ हत्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए स्पेशल टीम बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218746

Share this Post