Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हल्का कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा को गांव वालों ने घेरा वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर

हल्का कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा को गांव वालों ने घेरा 

वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन): सरकार की नजरअंदाजी को लेकर सरकार के प्रति फूटा गुस्सा। सूचना मिली है कि 'आप' की हलका इंचार्ज बीबी राजविंदर कौर थियाड़ा को कुकड़ गाँव ने घेर रखा है। दरअसल बाढ़ से घिरे लोगों ने गुस्से में आकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पंजाब में बाढ़ आई हुई है और लोग घरों से बेघर हैं। 

 

बता दें कि जालंधर के कुकड़ गांव में इस वक्त भारी जलभराव की स्थिति है। चिट्टी बेई के आसपास की सड़कें पानी से भर गई हैं, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी बारिश 2023 में देखी गई थी, लेकिन कुछ लोग 1988 की बारिश से भी इसकी तुलना कर रहे हैं। 200 से 400 खेत पानी में डूब चुके हैं, जिससे किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। फसलें खराब हो गई हैं। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।  

 

वहीं नकोदर इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने निकली आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान का भी बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ पंगा पड़ गया। दरअसल बाढ़ प्रभावित गांव वालों से बातचीत के दौरान उक्त विधायिका की तीखी बहस हो गई तथा गुस्से में आकर लोगों को खरी खोटी सुना डाली।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261061

Share this Post