Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

BREAKING : पंजाब में स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ में बढ़ी छुट्टियां, शिक्षामंत्री ने किया ऐलान

पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने राज्य में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। पंजाब में अब 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है। 

हरजोत बैंस ने किया ऐलान
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने लिखा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/निजी स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर 2025 तक छुट्टियों का ऐलान किया जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

पंजाब आपदा प्रभावित राज्य घोषित
भगवंत मान सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। राज्य के 23 के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1200 से ज्यादा गांव इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 3 लोग लापता है।

गुरदासपुर पर पड़ी सबसे ज्यादा मार
बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर पर पड़ा है। यहां के 324 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उसके बाद अमृतसर का नंबर आता है, जहां 135 गांव बाढ़ के खतरे हैं। जबकि बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं हजारों एकड़ की फसलें खराब हो गई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post