Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सितंबर महीने की इन तारीखों को तबाही मचाएगी बारिश, High Alert पर पंजाब  पढ़ें पूरी खबर 

सितंबर महीने की इन तारीखों को तबाही मचाएगी बारिश, High Alert पर पंजाब 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ रहे है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी रैड अलर्ट जारी किया है, इसके मद्देनजर आने वाले घंटे भारी रहेंगे। विभाग के अनुसार जिला जालंधर, पटियाला, संगरूर, मोहाली, चंडीगढ़, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। 

मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार 2,3, 4, 5, 6, 7 को हिमाचल में भारी बारिश होगी, जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इस बीच विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है, साथ ही नदी नालों के पास ना जाने के सख्त आदेश जारी की है। 

उधर, राज्य में बाढ़ के हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। माझा और दोआबा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। होशियारपुर में भारी बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 लोगों की मौत घर की छत गिरने से हुई, जबकि 3 लोग लगातार बारिश के कारण आए बाढ़ के पानी में डूब गए। इस त्रासदी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की तुरंत आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post