Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाखड़ा डैम का कहर! सतलुज के नौ जिलों में बाढ़ का साया पढ़ें पूरी खबर

भाखड़ा डैम का कहर! सतलुज के नौ जिलों में बाढ़ का साया

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

पौंग और रणजीत सागर डैम की भांति भाखड़ा डैम ने भी पंजाब में मालवा क्षेत्र में तबाही मचाने की तैयारी कर ली है। डैम में जालशय का जलस्तर सोमवार को 1674.01 फुट पर था, जो खतरे के निशान से महज 6 फुट से भी कम है। डैम के लिए बढ़ता जलस्तर खतरा पैदा कर सकता है, इसी कारण बी.बी.एम.बी. ने सोमवार को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 4 फुट तक खोल कर सतलुज में 56,000 क्यूसिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया। 

आम दिनों ने भाखड़ा से सतलुज में आने वाला पानी 36, 000 क्यूसिक रखा जाता है। आम दिनों की तुलना में इस समय सतलुज को डैम का करीब 20,000 क्यूसिक अतिरिक्त पानी झेलना पड़ रहा है। सतलुज में छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण रोपड़, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, लुधियाना जिलों के सैंकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ चुका है। 

सतलुज घग्गर टांगरी, मारकंडा और सतलुज से निकलने वाली भाखड़ा की सभी सहायक नदियों के आसपास हाई अलर्ट कर दिया गया है, जिसके बाद से लोगों ने अपने कीमती सामान की संभाल शुरू कर दी है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261060

Share this Post