Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर को दी बड़ी राहत, जालंधर कोर्ट में चल रहा था केस

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जालंधर कोर्ट में चल रहे केस पर रोक लगा दी है। दरअसल राजकुमार राव की साल 2017 में आई फिल्म बहन होगी तेरी में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे।

जालंधर में चल रही थी सुनवाई
इस मामले पर  जालंधर के कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और उन्हें पेश होना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर की तय की है। 

10 दिसंबर को आएगा फैसला
हाईकोर्ट ने कहा कि सुनवाई के दौरान जांचा जाएगा कि क्या वास्तव में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई ठोस आधार है या फिर यह केवल एक धारणात्मक विवाद है। इस फैसले के बाद राजकुमार राव को फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन अंतिम फैसला 10 दिसंबर की सुनवाई के बाद ही तय होगा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221147

Share this Post