Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के इस इलाके में डायरिया का खौफ, इतने लोग ग्रस्त, हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें Video

जालंधर में बीते दिन बशीरपुरा में डायिरया के कारण बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसे बाद लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद निगम ने ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम देख रहे एसडीओ गगन को बदल दिया। 

वहीं अब बस्ती बावा खेल के इलाके गौतम नगर में गंदे पानी की सप्लाई से डायरिया फैल चुका है। जहां भारी मात्रा में लोग डायरिये की बीमार से ग्रस्त हो रहे है। बस्ती बावा खेल में 35 से अधिक लोग डायरिया की बीमारी से ग्रस्त हो चुके है।

आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत लोगों का हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने कहाकि पंजाब में लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्ती बावा खेल में खेल सीवरेज की समस्या आ रही है। जिसके कारण सीवरेज का पानी और पीने का पानी मिक्स होने के कारण दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है। इसी के चलते आज वह वार्ड नंबर 60 में पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि डायरिया की समस्या से बीते दिनों कई लोग बीमार हुए थे और जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनमें से 35 लोग ठीक होकर वापिस आ गए है। पर अब 10 से 15 और बीमार हो गए है और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डायरिया से बीमार होने वाले लोगों को सहूलियत देने के लिए आज मेडिकल कैंप इलाके में लगाया गया है। जिसके चलते लोगों का कैंप के जरिए उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों का फ्री में ईलाज किया जा रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में डायरिया से ग्रस्त लोगों का मुफ्त उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर डॉक्टरों द्वारा सेहत संबंधी लोगों को कुछ हिदायतें दी गई है। जिसके चलते इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219849

Share this Post