Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

टूट सकता है पंजाब-हिमाचल का संपर्क, आने वाला समय है काफी भारी

बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल और जम्मू में तबाही मची हुई है। नदिया, नालें सब उफान पर हैं और रही सही कसर बादल फटने के कारण पूरी हो रही है। जिससे लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह इस परिस्थिति में क्या करें।

टूट सकता है पंजाब-हिमाचल का संपर्क
होशियारपुर में भी काफी ज्यादा बारिश देखने को मिल रही है। होशियारपुर-चिंतपुर्णी हाईवे पर इसका असर भी देखने को मिल रहा है। मंगूवाल गांव के पास हाईवे का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण धंस गया है। अगर बारिश होती रही तो यह रास्ता काफी ज्यादा प्रभावित होगा। यह हिमाचल-पंजाब को जोड़ने वाला रास्ता है। अगर रास्ता टूटता है तो पंजाब का हिमाचल से सीधा संपर्क टूट जाएगा। 

प्रशासन ने रेस्क्यू में जुटा
वहीं प्रशासन लोगों का रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है। इसके साथ-साथ ही लोगों को सतर्क भी किया जा रहा है कि वह नदी-नाले से दूर रहे हैं और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया जा रहा है और जो रास्ते प्रभावित हुए हैं, वहां से आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258232

Share this Post