Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंचत्तवों में विलीन हुए जसविंदर भल्ला, अंतिम विदाई देते समय रो पड़े गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लों

पंजाबी फिल्मों के कॉमेडियन किंग जसविंदर भल्ला का मोहाली में पंचत्तवों में विलीन हो गए। उनके बेटे पुखराज ने जब मुखाग्नि दी तो वहां पर माहौल काफी ज्यादा गमगीन हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई। गिप्पी ग्रेवाल और बीन्नू ढिल्लों के आंखों से भी आंसू झलक पड़े और अपने साथी कलाकार को अंतिम विदाई दी।

जसविंदर भल्ला के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी बस में घर से श्मशान घाट लेकर जाया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी लोग इक्ट्ठा हुए। फिल्मी जगत से गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा और हास्य कलाकार बी.एन. शर्मा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं, राजनीतिक दलों के नेता भी भल्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

जसविंदर सिंह भल्ला का निधन शुक्रवार सुबह-सुबह ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा था। फिल्मों एक्टिंग करने के साथ-साथ वह पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में बच्चों के पढ़ाते भी थे। उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post