Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एस सी कमीशन के चेयरमेन जसबीर सिंह गढ़ी के साथ जगदीश समराय ने की मुलाक़ात 

समराय ने एस.सी. और बी.सी. समाज को आ रही समस्या के बारे में दी विस्तार पूर्वक जानकारी दी 

जालंधर 21 अगस्त (सोनू ) ; पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन के चेयरमेन जसवीर सिंह गढ़ी के साथ पंजाब भवन, चंडीगढ़ में जगदीश समराय ,पूर्व डायरेक्टर ,पंजाब स्टेट सीडस कॉरपोरेशन (पंजाब सरकार) तथा पूर्व पार्षद की अहम मीटिंग हुई। जिसमें पंजाब में दलित समाज को आ रही समस्याओं और खास करके विद्यार्थियों को जो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम एंड प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में आ रही समस्याओं के बारे में पूरी तरह से जानकारी दी,  यह भी बताया कि प्राइवेट स्कॉलरशिप और प्राइवेट यूनिवर्सिटीयो में आज भी विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसमें और सुधार करने के लिए एस.सी. कमिश्नर को भी अपनी ओर से इसकी और कदम उठाने की जरूरत है, और आज भी दलित समाज के पर टीका टिप्पणियां और बे-अदबियां बंद नहीं हो रही है इसके ऊपर भी एससी कमिशन को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।
जगदीश समराय ने दलित विरोधी अत्याचार के मामलों को एक दस्तावेज के रुप में तैयार कर राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन के चेयरमेन जसवीर सिंह गढ़ी को सौंपी तथा इन मामलों में त्वरित न्याय और कार्रवाई की मांग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post