Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाबी नौजवान की मौ'त, 3 साल पहले गया था

कनाडा में पंजाबी नौजवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है और उसकी लाश पार्क के झूले से मिली है। मृतक की पहचान लुधियाना के खन्ना के उदयवीर के रूप में हुई है। कनाडा की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सुसाइड का अंदेशा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच के मुताबिक यह सुसाइड का केस लग रहा है। पर जब तक पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती, तब तक इस मामले पर कुछ भी कहना, जल्दबाजी होगी। वहीं जैसे ही इस बात का पता मृतक के परिवार को चला तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

3 साल पहले गया था कनाडा
बताया जा रहा है कि उदयवीर 3 साल पहले कनाडा में अच्छे भविष्य के लिए गया था। परिवार ने उसे बड़े ही प्यार के साथ कनाडा भेजा था ताकि वह वहां पर पढ़ाई कर सके और अपना भविष्य अच्छा कर सके। पर परिवार वालों को कहां पता था कि जिस बेटे को वह कनाडा इतने प्यार के साथ भेज रहे हैं, एक दिन वहां से उन्हें ऐसी खबर सुनने को मिलेगी।

परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
वहीं परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ताकि उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत पहुंचाया जा सके। ताकि उसका रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261632

Share this Post