Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कोई आम व्यक्ति कितना सुरक्षित ? दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमले को लेकर क्या बोली AAP - कांग्रेस... पढ़ें पूरी खबर 

कोई आम व्यक्ति कितना सुरक्षित ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमले को लेकर क्या बोली AAP - कांग्रेस...

पढ़ें पूरी खबर 

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने की घटना सामने आई है। यह वाकया तब हुआ जब वह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कर रही थी।इसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश खिमजी सकरिया को हिरासत में ले लिया है। सीएम पर हमले के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

दिल्ली सीएम पर हमले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो कोई आम आदमी कितना सुरक्षित है ?

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम पर हमले की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि कुछ मीडिया वाले सीएम को थप्पड़ मारे जाने की बात कह रहे हैं जो गलत जानकारी है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और मुख्य सचिव धर्मेंद्र मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे हैं। वर्मा ने मामले की कड़ी निंदा की है।

अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। जनसुनवाई का कार्यक्रम लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है, जहां जनता अपने सवाल और संदेह बिना किसी डर या बाधा के मुख्यमंत्री तक पहुँचा पाती है

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221408

Share this Post