Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

बिश्नोई की धमकी के बाद कपिल शर्मा को मिली सिक्योरिटी, हाल ही में कैफे पर हुआ था हमला

कॉमेडियन कपिल शर्मा को मुंबई पुलिस ने सिक्योरिटी देना का फैसला किया है। मुंबई पुलिस ने यह फैसला कपिल को लगातार मिल रही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के कारण दिया है। क्योंकि हाल ही में बिश्नोई गैंग की तरफ से कपिल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

कैप्स कैफे पर हुई थी फायरिंग 
कपिल ने जुलाई के महीने में कनाडा में अपना पहला कैफे खोला था। इस कैफे पर पहला हमला 9 जुलाई को हुआ था और अब दूसरा हमला 7 अगस्त को किया गया है। दोनों बार हमला करने के बाद इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। 

बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन करने की मांग
वहीं इस हमले के बाद भारतीय मूल के खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग कनाडा में ज़ोर पकड़ रही है और कनाडाई नेताओं ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कनाडा की मंत्री रूबी सहोता ने कहा है कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188497