Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

लैंड पूलिंग पालिसी पर रोक किसानों और पंजाबियों की एकजुटता की जीत: परगट सिंह पढ़ें पूरी खबर 

लैंड पूलिंग पालिसी पर रोक किसानों और पंजाबियों की एकजुटता की जीत: परगट सिंह

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : लैंड पुलिंग पालिसी के खिलाफ सबसे पहले मोच्चयां खोलने वाले विधायक परगट सिंह ने पालिसी पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की चार हफ्ते के लिए रोक को किसानों और पंजाबियों की जीत बताया। उन्होंने का कि यह रोक आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की गलत नीतियों का करारा जवाब है। पद्मश्री परगट सिंह ने काय कि उनको अब समझ जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों और आम लोगों की जमीनों को छीनकर करोड़ों रुपये की लूट नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस और किसान सभी इस लड़ाई में साथ हैं और हर हाल में आप सरकार के इन तानाशाही फैसलों का विरोध करते रहेंगे। विधायक परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा था कि लैंड पूलिंग पालिसी किसानों की जमीन हड़पने के लिए बनाई गई है। परगट ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस अभी चार हफ्ते की स्टे मिली है, जल्द ही यह पालिसी खत्म भी होगी। पंजाब सरकार को अपना फैसला वापस लेना ही होगा।


82

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147292