Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राम रहीम को 14वीं बार मिली पैरोल, 40 दिन के लिए जेल से आया बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद को 40 दिन के लिए पैरोल दी गई है। मंगलवार की सुबह-सुबह ही वह जेल से बाहर निकलकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया है। राम रहीम को 14वीं बार पैरोल मिली है।

जन्मदिन मनाने बाहर आया है राम रहीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम रहीम जन्मदिन मनाने के लिए बाहर आया है। राम रहीम 15 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन मनाने के लिए बाहर आ रहा है। हालांकि, उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है।  

रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है राम रहीम  
बता दें कि राम रहीम साध्वियों से रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। वह इससे पहले 9 अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था, और सिरसा डेरे में ही रहा था। इस दौरान सिरसा डेरे में अपने अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220075

Share this Post