Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
यूपी के झांसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लोन की रकम वसूलने के लिए बैंककर्मियों ने महिला को लोन न चुका पाने पर उसे उठा ले गए और 5 घंटे तक बंधी बनाए रखा। जब व्यक्ति अपनी पत्नी को लेने गया तो बैंककर्मियों ने कहा कि किश्त चुकाओ, पत्नी ले जाओ।
बैंककर्मियों ने पीड़ित रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को सोमवार दोपहर 12 बजे अपने साथ ले गए और बैंक में जबरदन बैठाए रखा। जब पूजा का पति रविंद्र बैंक पहुंचा तो उसने बैंककर्मियों से पत्नी को छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद में बैंक कर्मियों ने कहा कि किश्त चुका दो और पत्नी को ले जाओ।
रविंद्र ने इस दौरान बैंक कर्मियों से काफी मिन्नतें भी कीं, पर उन्होंने कोई दया-भावना नहीं दिखाई। बैंककर्मी रविंद्र की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। थक हारकर रविंद्र ने पुलिस को कॉल कर दी। जैसे ही पुलिस बैंक में पहुंची तो सभी बैंककर्मी हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने तुरंत महिला को छोड़ दिया।
पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बैंक से 40 हजार रुपए का लोन लिया था। जिसकी उसने 11 किश्तें जमा कर दी हैं। पर बैंक वाले सिर्फ 8 किश्तें ही दिखा रहे हैं। बैंक एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने तीन किश्तें हड़प ली हैं। बैंक के सीओ संजय यादव सोमवार को उनके घर पहुंचे और धमकी देकर रकम मांगने लगे। मना करने के बाद उन्होंने बैंक में घंटों तक बैठाए रखा।
वहीं मामले पर बैंक का कहना है कि महिला ने 7 महीने से किश्तें नहीं दी है। इसलिए उसे बुलाया गया है। महिला अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है।




Comments
No comments yet.