Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सावन मेले में संजीव भगत ने लंगर में की शिरकत, मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी द्वारा किया गया सम्मान

आम आदमी पार्टी जालंधर के जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत ने मां चिंतपूर्णी के सावन मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी द्वारा आयोजित 13वें विशाल लंगर में भाग लिया, मां के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर लंगर कमेटी द्वारा संजीव भगत को सम्मानित किया गया, जहां उन्हें मां की सेवा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर मिला। 

इस मौके पर भगत ने कहा कि मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी की सेवा और समर्पण सराहनीय है। हर साल सावन मेले के दौरान यह कमेटी हज़ारों भक्तों के लिए भावनात्मक और समर्पण भाव से भरा हुआ विशाल लंगर आयोजित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करती है। यह कमेटी समाज सेवा की एक चमकती मिसाल है जो लगातार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261292

Share this Post