Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर कैंट ईदगाह और मस्जिद के मामले को लेकर एडवोकेट नईम खान ने की विधायक डॉ. जमीलउर रहमान से मुलाकात |

 उन्होंने मस्जिद और ईदगाह की समस्याओं  के समाधान के लिए पंजाब सरकार से हस्तक्षेप की अपील की* 

जालंधर 28 जुलाई (सोनू) : जालंधर कैंट में ईदगाह और मस्जिद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने आम आदमी पार्टी के मलेरकोटला विधायक डॉ. जमीलउर रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मस्जिद और ईदगाह की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए पंजाब सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग की।
एडवोकेट नईम खान ने बताया कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय लंबे समय से इन धार्मिक स्थलों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है, अब तो हद हो गई है कि कैंटोनमेंट बोर्ड ने ईदगाह को 10 दिनों के अंदर खाली करने का नोटिस चिपका दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद और ईदगाह की स्थिति को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। इसका जल्द से जल्द समाधान जरूरी है।
एडवोकेट नईम ख़ान ने कहा कि ईदगाह और मस्जिद केवल इबादत की जगह नहीं हैं, बल्कि ये हमारी तहज़ीबी और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें हर हाल में सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि जालंधर कैंटोनमेंट में स्थित इस ऐतिहासिक ईदगाह में मुसलमान 1909 से नमाज़ अदा करते आ रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा ईदगाह को खाली करने के सिलसिले में जारी किया गया नोटिस तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि इस जगह का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।
विधायक डॉ. जमीलउर रहमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वह इस विषय को पंजाब सरकार और संबंधित विभागों के सामने उठाएंगे ताकि जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई हो सके। और वहां नमाज पढ़ने से मुस्लिम समाज को ना रोका जाए। इस अवसर पर उनके साथ जमीयत उलेमा ए हिंद जालंधर के जिला प्रधान मजहर आलम, सिकंदर शेख,मोहम्मद यासीन व अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post