Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अब बिना दिक्कत मिलेगा LPG सिलेंडर, पंजाब सरकार ने किया बड़ा इंतजाम

पंजाब में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत को देखते हुए AAP सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने साफ किया है कि राज्य में आम लोगों को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन मौजूदा हालात को संभालने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

कमर्शियल LPG की सप्लाई पर सख्ती 
सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है। जिला स्तर पर डीसी की अगुवाई में टीमें बनाई गई हैं, जबकि सब-डिवीजन स्तर पर एडीसी अधिकारियों की निगरानी में सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था को मॉनिटर किया जाएगा।

शादी समारोह के लिए नई गाइडलाइन लागू
नई गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोहों के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर ही दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को कम से कम चार दिन पहले बुकिंग करनी होगी और पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही सिलेंडर जारी किए जाएंगे। सरकार ने बेटियों की शादी को प्राथमिकता देने की भी बात कही है।

सप्लाई बढ़ाने के निर्देश, 5 किलो सिलेंडर पर फोकस
सरकार ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गैस पहुंच सके। इसके साथ ही कैटेगरी वाइज सप्लाई सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि रेस्टोरेंट, ढाबे और शादी समारोह को सेमी-प्राथमिक श्रेणी में रखा गया है।

रोजाना मॉनिटरिंग और कंपनियों को निर्देश
फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि सभी कमेटियां रोजाना सप्लाई की रिपोर्ट डीसी को भेजेंगी। रोज सुबह 10 बजे समीक्षा बैठक होगी, जिसमें Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum से फीडबैक लिया जाएगा। कंपनियों को रोजाना LPG कोटा जारी करना जरूरी किया गया है, जबकि सप्लाई में कमी होने पर अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। साथ ही पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219149

Share this Post