Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मौसम का मिजाज बदला, कई इलाकों में झमाझम बारिश

जालंधर में वीरवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी उथल-पुथल भरा रहा। दोपहर के बाद शहर के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादलों के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मकसूदां, डीएवी फ्लाईओवर, दाना मंडी और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे संसारपुर और कैंट इलाके में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जबकि शहर के बाकी हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग चंडीगढ़ ने पहले ही इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 मार्च को भी राहत के आसार कम हैं और पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर और ओलावृष्टि की आशंका
उत्तर भारत के मौसम में आ रहे इस बड़े बदलाव का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को माना जा रहा है। इसके प्रभाव से न केवल बारिश हो रही है, बल्कि कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जो फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद पारे में और भी गिरावट आने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220596

Share this Post