Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार ने इस दिन किया छुट्टी का ऐलान, शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखेगी रोड का नाम

पंजाब सरकार ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई को पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस दिन सभी प्राइवेट-सरकारी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वीरवार को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस रोड का नामकरण करेंगे। शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220761

Share this Post