Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भ्रष्टाचार मामले में रमन अरोड़ा समेत 3 की कोर्ट में पेशी, सुनवाई के दौरान यह आदेश जारी

भ्रष्टाचार के मामले में नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा, ATP सुखदेव वशिष्ठ, हरप्रीत कौर और महेश मखीजा को लेकर सुनवाई हुई। एटीपी सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा कोर्ट में पेश हुए तो वहीं रमन अरोड़ा और हरप्रीत कौर की वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए सुनवाई में शामिल हुए।

जहां सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मुखीजा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 31 जुलाई दी गई। इसके अलावा मुख्य मामले की सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की गई है। 

वहीं अग्रिम जमानत के लिए बिजनेसमैन और रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख दे दी है। राजू मदान की अग्रिम जमानत पर अब 5 अगस्त को सुनवाई होगी।

बता दें कि रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है। रमन अरोड़ा की वॉयस रिकार्डिंंग को लेकर विजिलेंस को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को शर्तों के आधार पर कोर्ट से सितंबर तक जमानत मिली है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261522

Share this Post