Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में ATP सुखदेव और महेश मखीजा कोर्ट में पेशी, राजू मदान की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट का यह फैसला

भ्रष्टाचार के मामले में एटीपी सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा को लेकर पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंच गई है, जहां दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा को आज जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है। 

रमन अरोड़ा की वॉयस रिकार्डिंंग को लेकर विजिलेंस को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को शर्तों के आधार पर कोर्ट से सितंबर तक जमानत मिली है। जिसके बाद राजन को कोर्ट ने विजिलेंस का सहयोग देने के आदेश दिए। 

वहीं भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे राजू मदान ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। जिस पर आज हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले की सुनवाई 5 अगस्त को जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261522

Share this Post