Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा, युवक और तलाकशुदा महिला ने की सामूहिक आत्महत्या पढ़ें पूरी खबर

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा, युवक और तलाकशुदा महिला ने की सामूहिक आत्महत्या

पढ़ें पूरी खबर 

 

मोगा के गांव चड़िक में वीरवार दोपहर गिल रजवाहा नहर से साथ गुजरती पटरी पर युवक और महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। वहां से गुजर रहे गांव के सरपंच ने दोनों को बेसुध हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चड़िक गांव का निवासी था और दर्जी का काम करता था। वह अविवाहित था। वहीं महिला की पहचान जस्सू जस्सी के रूप में हुई है। उसकी शादी कई साल पहले चड़िक गांव में हुई थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है।

बताया जा रहा है कि करीब दो-ढाई साल पहले महिला और जसविंदर के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। वीरवार को महिला अपने प्रेमी जसविंदर से मिलने ससुराल गांव चड़िक आई थी। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिल रजवाहा नहर की ओर गए और वहीं कीटनाशक निगल लिया।

थाना बाघापुराना के पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान हो चुकी है। मौत का कारण अभी पता नहीं लगा और आगे की कार्रवाई मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261637

Share this Post