Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

होशियारपुर में सवारियों से भरी बस पर का हमला, बदमाशों ने लोगों को पीटा, पुलिस की वर्दी भी फाड़ी, देखो Video

होशियारपुर में दसूहा-हाजीपुर रोड पर बदमाशों ने सवारियों से भरी बस पर हमला कर दिया। बाइक पर 20 से 22 हथियारबंद बदमाश आए और उन्होंने बस पर अचानक हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने ड्राइवर समेत कई सवारियों को पीटा। यहां तक कि बस में सवार पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। घटना के बाद लोगों में दहशत पैदा हो गई।

बस में मौजूद सवारियों के मुताबिक बाइक 20 से अधिक हथियारबंद लोग आए और उन्होंने पहले बस को रोका। बस को रोकने के बाद उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। तोड़फोड़ करने पर जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसे बचाने के लिए कुछ सवारियां गई तो उन्होंने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।

वहीं बस में मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि वह वर्दी में बस में बैठकर जा रहा था। इस दौरान ही बदमाशों ने बस को चारो ओर से घेर कर रोक लिया। बस को घेरने के बाद उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने वर्दी भी फाड़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी फरार हो गए।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post