Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर नगर निगम ऑफिस के बाहर कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन, MLA बावा हेनरी - नहीं हल हो रही शहर की समस्याएं, Video देखो 

जालंधर में कांग्रेस ने नगर निगम ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब सरकार और जालंधर नगर निगम के मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने यह प्रदर्शन शहर की खस्ता हालत और निगम की कारगुजारी के कारण किया।

कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने कहा कि दो महीने पहले भी नगर निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था और ऑफिस को ताला भी लगाया था। तब हमें कहा गया था कि शहर में अच्छे से काम करवाया जाएगा। लेकिन अभी तक शहर में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है और स्थिति पहले के जैसी ही है। शहर में पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य कई प्रदर्शन की समस्याओं से शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम में करप्शन एकदम चर्म पर पहुंच गया है। पहले हम सोचते थे कि पहले सिर्फ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ही करप्शन था, पर नगर निगम ने तो उसके भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई बार मुद्दे उठाने के बाद भी, जालंधर के मेयर और नगर निगम के कमिश्नर ने करप्शन को बढ़ावा दिया है। 

विधायक बावा हैनरी ने कहा- देश में किसी भी जगह पर बारिश होती है तो पानी भर जाता है, मगर हमारा शहर बिना बारिश के ही भर जाता है। राम नगर, गाजी गुल्ला, बचिंत नगर, रेरू सहित अन्य कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर बिना बारिश के पानी भरता है और लोग पिछले डेढ़ साल से परेशान हैं। हमने इस परेशानी को लेकर हर अधिकारी का दरवाजा खटखटाया गया। मगर कोई भी समस्या का हल नहीं किया गया।    

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post