Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अब इतने लाख तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

 
ख़बरिस्तान नेटवर्क, जम्मू : अमरनाथ यात्रा में अबतक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अबतक 2 लाख 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

14वां जत्था हुआ रवाना

आज सुबह अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 14वां जत्था रवाना हुआ। इस पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि आज सुबह तड़के साढ़े 3 बजे 2241 गाड़ियों में सवार  6,684 श्रद्धालुओं का 14वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ है।

3 दिन रोकनी पड़ी थी यात्रा

मौसम खराब होने के कारण 3 दिन तक अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा था। जिस कारण कई श्रद्धालु रास्ते में फंस गए थे। पर इसके लिए बोर्ड के अधिकारियों ने उनकी मदद के लिए हर सेवाएं उपलब्ध करवाई थी।

62 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा 

1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 62 दिन तक चलेगी। यात्रा में आने कोई रुकावट पैदा न हो इसके लिए बोर्ड और सेना लगातार इसका खास ध्यान रख रही हैं। वहीं तीर्थयात्रियों की सुविधा को भी पहल दी जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220762

Share this Post