Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एशिया में अब ये दो देश हुए आमने-सामने, एक है भारतीय लोगों की सबसे अच्छी टूरिस्ट जगह

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध छिड़ चुका है। थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले करना शुरू कर दिए हैं। इससे पहले दोनों देशों के सैनिकों ने सुबह-सुबह एक-दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में 2 थाई सैनिक जख्मी हो गए जबकि 2 थाई लोगों की मौत हो गई।

 वहीं कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने पहले उनके सैनिकों पर गोलियां चलाई हैं। जिसका जवाब दिया गया है। वहीं थाईलैंड की सेना ने कहा कि कंबोडिया ने सेना भेजने से पहले एक ड्रोन तैनात किया था। इसके बाद तोप और रॉकेट लॉन्चरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले को देखते हुए थाईलैंड ने बॉर्डर पर F-16 लड़ाकू विमान तैनात किया था। 

 इससे पहले 23 जुलाई को थाईलैंड ने कंबोडिया में अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और कंबोडिया के राजदूत को निकाल दिया था। दोनों देशों के बीच विवाद 16 जुलाई को बढ़ा था, जब थाईलैंड ने कंबोडिया पर लैंडमाइंस बिछाने का आरोप लगाया, जिसमें 4 सैनिक घायल हुए थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220108

Share this Post